मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहीम रईसी ने शुक्रवार को कोरोना से मुक़ाबले के लिए विशेष राष्ट्रीय समिति की बैठक में कहा कि कोरोना महामारी पर क़ाबू पाने के लिए बड़ी पैमाने पर कोरोना गाइडलाइन का पालन ज़रूरी है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करने और सार्वजनिक गतिविधियों पर अधिक पाबंदियों से हम इस बीमारी पर क़ाबू पाने के लिए अच्छी स्थिति में होंगे।
कोरोना को लेकर सही और पारदर्शी सूचनाएं लोगों तक पहुंचाने को लेकर रईसी ने कहाः कोरोना समिति, सूचना समिति और आईआरआईबी को सूचना के प्रसारण की निगरानी करनी चाहिए, ताकि लोगों को सही और सटीक जानकारियां प्राप्त हो सकें।
उन्होंने कहा कि दवाएं काफ़ी मात्रा में मौजूद हैं और वैक्सीनेशन में भी तेज़ी लाई जाएगी।